सिंधिया समर्थकों पर कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही

सिंधिया समर्थकों पर कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही

उज्जैन।

प्रदेश के सियासी सरगर्मी को बढ़ाने के बाद सिंधिया(scindia) गुरुवार को भाजपा(bjp) में शामिल हो गए थे। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद से ही प्रदेश में इस्तीफे का दौर चल पड़ा था। जहां बड़ी तादाद में सिंधिया के समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब इस बीच उज्जैन से एक खबर सामने आई है। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiradiya scindia) का समर्थन करने की वजह से शहर कांग्रेस(city congress) ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती(rajendra bharti) सहित चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया है। बताते चलें कि इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय ठाकुर, उमेश सिंह के साथ पूर्व पार्षद दिलीप परमार भी शामिल है। निष्कासन के बाद उसकी सूचना मुख्यमंत्री कमलनाथ और साथ ही महासचिव दीपक बाबरिया को सौंपी गई है।

बता दे कि शहर कांग्रेस(congress) अध्यक्ष महेश सोनी ने बुधवार को संजय ठाकुर, राजेंद्र भारती, दिलीप परमार और उमेश सेंगर को आदेश जारी करते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। गौरतलब है की शाजापुर और आगर जिले में 2 सीट कांग्रेस तो 1 सीट पर निर्दलीय विधायक का कब्जा है। यह तीनों ही कांग्रेस के करीबी हैं। इसलिए शहर में सिंधिया समर्थक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वही पार्टी से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक भारती ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जहां हमारे महाराज है, हम भी वही जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उज्जैन जिले से करीबन 100 से ज्यादा नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस से इस्तीफा देंगे। बता दें कि सिंधिया से मिलने के लिए भारती और अन्य समर्थित नेता गुरुवार को भोपाल पहुंचे थे।

गौरतलब हो कि मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देते ही प्रदेश से करीबन 10000 लोगों के इस्तीफा देने की खबर सामने आई थी। जिसमें से अधिकतर ग्वालियर संभाग के नेता एवं कार्यकर्ता थे।वहीं गुरुवार को बीजेपी(bjp) में शामिल होने के बाद शुक्रवार को सिंधिया ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews