एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने आया आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,  रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने आया आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद भी रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir injection) की कालाबाजारी  करने वाले बेख़ौफ़ अपना रैकेट चला रहे हैं। एसटीएफ (STF) ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो सिवनी से ग्वालियर रेमडेसिवीर इन्जेक्शन (Remdesivir injection) बेचने आया था।  आरोपी युवक 30 हजार रुपये प्रति रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir injection) के हिसाब रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेच रहा था।

एसटीएफ ग्वालियर एसपी अंजना तिवारी के मुताबिक एसटीएफ (STF) को सूचना मिली थी एक युवक सिवनी से ग्वालियर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir injection) ब्लैक में बेचने आ रहा है।  सूचना के बाद एसपी अंजना तिवारी ने डीएसपी रौशनी सिंह ठाकुर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जिसके बाद एक टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : नकली इंजेक्शन मामले में हुए चौकाने वाले खुलासे, बड़े अस्पतालों के नाम आए सामने

मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर टीम रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी हो गई, जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा और उसने मुखबिर से 30 हजार प्रति रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir injection) के हिसाब से सौदा किया इशारा मिलते ही एसटीएफ की टीम ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक के पास से पांच रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir injection) मिले जिसे उसने सिवनी से ग्वालियर में बेचने आना स्वीकार किया। एसटीएफ (STF) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें – सीटी स्कैन मशीनों को लेकर ग्वालियर चंबल संभाग में श्रेय की राजनीति

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews