MP : नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच अरुण यादव का बड़ा बयान, देखें वीडियो

अरुण यादव

सीहोर, अनुराग शर्मा। उपचुनाव (MP By-election) के बाद एमपी (MP) में नए कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव (Arun Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। अरुण यादव का कहना है मैं तो कांग्रेस का बहुत छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मेरी पार्टी ने मुझे बहुत आर्शीवाद दिया है। मुझे अभी तक जो मौके मिले हैं और आगे भी उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा किया है आगे जो निर्देश मिलेंगे उसे पूरा करुंगा।

यह भी पढ़े… MP Board – परीक्षा से पहले 10वीं-12वीं के छात्रों के सामने खड़ी हुई यह परेशानी

वही पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनका नाम बढ़ाए जाने पर अरुण यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमारे नेता हैं ।हमारे लिए सम्मानीय है, आगे जो भी हमारे नेताओं का निर्देश मिलेगा, उसे पूरा करेंगे।

वही सीहोर प्रशासन (Sehore Administration) द्वारा कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल यादव के होटल और ढाबों पर बुल्डोजर चलाए जाने पर अरुण यादव मैदान ने कड़ी निंदा की और शिवराज सरकार (Shivraj Goverment) पर जमकर हमला बोला। यादव ने कहा कि प्रशासन की यह पूरी कार्यवाही द्वेशपूर्ण है। कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा (BJP) के लोगों के अतिक्रमण सरकार को नही दिख रहे है, पूरे प्रदेश में हिटलर शाही व गुंडा राज कायम हो चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews