पूर्व विधायक का बड़ा बयान, कहा- हनुमान चालीसा पढ़िए, भागेगा Corona

पूर्व विधायक का बड़ा बयान, कहा- हनुमान चालीसा पढ़िए, भागेगा Corona

सीहोर।अनुराग शर्मा

मप्र की सीहोर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कोरोना को लेकर धार्मिक आधार सहित बड़ा बयान दिया है। रमेश सक्सेना ने कहा कि कोरोना के आगे मेडिकल साइंस ने घुटने टेक दिए है कोई कारगर दावा नही है। ऐसे में सर्वशक्तिमान और सबके पालनहार ईश्वर की कृपा ही मानव को संकट से बचा सकती है।

उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में उल्लेख है कि “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा” इससे स्पष्ट है कि महाबली हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने और हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करने से कोई भी बीमारी दूर हो सकती है। सक्सेना ने कहा कि सभी लोग अपनी मर्जी से हनुमान चालीसा पढ़े और कोरोना को दूर भगाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews