अब इस कांग्रेसी MLA को खरीदने की कोशिश, BJP पर लगाए आरोप, पार्टी में हड़कंप

श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट

आगामी उपचुनाव(Upcoming by-election) को लेकर मध्य प्रदेश(madhyapradesh) में विधायकों(MLAs) की खरीद-फरोख्त के इल्जाम सत्ता पक्ष पर लगते रहे हैं। कांग्रेस(congress) के कई विधायक बीजेपी(BJP) द्वारा टिकट(Ticket) और बड़ी रकम की पेशकश देने की बात कई बार मीडिया(Media) में कह चुके हैं। वहीं बीजेपी लगातार इस बात का खंडन करती रही है इसी बीच अब कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल(Congress MLA Babu Jandel) ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।कांग्रेस विधायक जंडेल का कहना है कि उन्हें भाजपा के एक बड़े नेता का फोन आया था और उन्होंने कांग्रेस विधायक को टिकट के साथ-साथ एक बड़ी रकम और निगम में एक पद देने की बात कही है।

दरअसल गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के लिए बड़ी रकम की पेशकश की गई है। बिना नाम लिए कांग्रेस विधायक का कहना है कि भाजपा के एक बड़े नेता ने उन्हें फोन करके 50 करोड़ और टिकट सहित निगम में पद देने की बात कही है। इसी के साथ कांग्रेसी विधायक बाबू जंडेल ने यह भी कहा है कि मुझे पद और संपत्ति की जरूरत नहीं है। कांग्रेस मेरे लिए मां है और मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। वहीं कांग्रेस विधायक जंडेल ने यह भी कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं के 1 दिन में 15 से 20 बार फोन आ चुके हैं। बीजेपी को उपचुनाव हारने का डर सता रहे हैं। जिसकी वजह से वह हाथ-पैर मार रही है।

बता दें कि मार्च महीने में प्रदेश में गहराई सियासी संकट के बीच कांग्रेस एमएलए बाबू जंडेल पर कांग्रेस ने नजर बनाए रखी थी। मतलब साफ था कि कांग्रेस को डर था कि कांग्रेस विधायक बीजेपी का दामन थाम सकते थे। अब एक बार फिर से बाबू जंडेल ने यह बयान देकर कांग्रेस के कुनबे में हड़कंप मचा दिया है। अब देखना दिलचस्प है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आगे क्या प्रतिवार करती है। वही अब इस मामले में बीजेपी का क्या रुख रहता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews