उत्तर प्रदेश और राजस्थान विधानसभा उप चुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहाँ से मैदान में उतारा

भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित खैर सीट पर सुरेंद्र दिलेर की उम्मीदवार बनाया है, करहल से भाजपा उम्मीदवार होंगे अनुजेश यादव, फूलपुर से भाजपा ने दीपक पटेल को टिकट दिया है।
MP by-election

Uttar Pradesh and Rajasthan Assembly By-Elections 2024 BJP List : देश में उप चुनावों की बयार चल रही है, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है वहीं राजनीतिक दल भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की एक सीट पर और उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की चौरासी सीट के लिए कारीलाल ननोमा को उम्मीदवार बनाया है ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है वहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, भाजपा ने कुंदरकी सीट से रामवीर सिंह ठाकुर को, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट दिया है।

BJP के ये उम्मीदवार भी मैदान में  

इसी तरह भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित खैर सीट पर सुरेंद्र दिलेर की उम्मीदवार बनाया है, करहल से भाजपा उम्मीदवार होंगे अनुजेश यादव, फूलपुर से भाजपा ने दीपक पटेल को टिकट दिया है कटेहरी से धर्मराज निषाद चुनव लड़ेंगे और मझवां सीट से सुचिस्मिता मौर्या भाजपा उम्मीदवार होंगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews