हिरदेनगर में दोहरा हत्याकांड, BJP- Congress ने सिस्टम पर उठाए सवाल

हिरदेनगर में दोहरा हत्याकांड,  BJP- Congress ने सिस्टम पर उठाए सवाल

मण्डला।सुधीर उपाध्याय

बीते सप्ताह जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता पांचोरिया हत्याकांड और जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े दलित युवती की धारदार हत्या को लोग भूल भी नहीं सके हैं कि बीती रात हिरदेनगर पुलिस चौकी के लुटिया गांव में दोहरी हत्या हो जाने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी यद्यपि रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं लेकिन इस शान्ति प्रिय जिले में निरंतर घटित 4 हत्या की घटनाओं ने आम आदमी को दहसत में डाल दिया है।

सूत्र बताते है कि लुटिया गांव में दोहरी हत्या का आरोपी अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमले के आरोप में जेल से चंद दिन पहिले ही रिहा हुआ था, बीते दिन इसी आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से फिर हमला किया पत्नी तो भाग गई लेकिन बचाने पहुची गांव की एक महिला और एक युवक आरोपी के शिकार बन गए,जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सम्भवतः यह पहिला अवसर होगा जब पछ- विपक्ष का स्वर एक ही है कि जिले की कानून व्यवस्था कहीं लड़खड़ा गई है? पांचोरिया हत्याकांड के बाद सरकारी कार्यालय में दिनदहाड़े क्रूर हत्याकांड औऱ नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी गंभीर अपराध यद्यपि राजनेताओं के दौरे में कहीं चिप से गये हैं लेकिन सच्चाई से मुंह मोड़ा नहीं जा सकता। मण्डला अपराध और आपराधिक कृत्यों से अछूता नहीं है लेकिन बीते हफ्ते घटी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है? अपनी प्रखर औऱ आक्रामक राजनीति के लिए जाने जाने वाले दिग्गी राजा ने अपराधों के लिए रेत,शराब के अवैध व्यापार और भाजपा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहरा दिया वहीं भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने घटना की निंदा क

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews