बीजेपी नेता ने की कैलाश विजयवर्गीय को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, कहा- बंगाल में उन पर लगातार हो रहे हमले

बीजेपी नेता ने की कैलाश विजयवर्गीय को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, कहा- बंगाल में उन पर लगातार हो रहे हमले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijaywargiya) के काफिले पर हमले की घटना के बाद राजनीति गरमा गई है| इस हमले को सुनियोजित बताते हुए बीजेपी ममता सरकार (Mamata Government) पर हमला बोल रही है| वहीं बंगाल में कमल खिलाने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे कैलाश विजयवर्गीय को जेड प्लस सुरक्षा (Z plus Security) दिए जाने की मांग उठने लगी है|

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा की समीक्षा कर उन्हें z+ (जेड प्लस) सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है| उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिस प्रकार से बंगाल में भाजपा का जनाधार बढ़ाया है उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है।

बीजेपी नेता ने कहा बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से न केवल तृणमूल का राजनैतिक अस्तित्व समाप्त होगा बल्कि बांग्ला देशी घुसपैठियों नकली नोटों के सौदागर ड्रग्स के सप्लायर गौ तस्कर सभी का बंगाल से सफ़ाया होना सुनिश्चित है| यही कारण है कि पहले कैलाश जी पर 20 से अधिक प्रकरण दर्ज करवाये गये और अब उनके ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं| मुर्शिदाबाद में मुस्लिम गुंडों ने जिस ढंग से उनकी गाड़ी को घेरा था उस दिन भी कुछ अप्रिय हो सकता था और आज भी बाबा महाकाल की कृपा रही कैलाश जी सुरक्षित हैं। इसलिए मेरा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी से आग्रह है कि कैलाश विजयवर्गीय जी की सुरक्षा की समीक्षा कर उन्हें z+(जेड प्लस) सुरक्षा प्रदान की जाये।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews