बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद 105 विधायकों को चार्टेड प्लेन से भेजा जा रहा दिल्ली !

BJP-leader-said-legislature-must-attend-assembly-session

दिनेश यादव/भोपाल। बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म गई है। बैठक से निकलकर प्रह्लाद पटेल ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई व आपसी विचार विमर्श किया गया है। क्या वो प्रदेश में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई, वहीं सिंधिया के सवाल को भी उन्होने टाल दिया।

इस बीच बड़ी खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक को चार्टेड प्लेन से दिल्ली ले जाया जा रहा है। उनके लिये 125 सीटों का विमान बुक किया गया है और 105 विधायकों को ले जाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन विधायकों को दिल्ली या गुड़गांव की किसी जगह एक साथ रखा जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास वर्मा ट्रेवल्स की 3 वोल्वो बसें लगाई गई है जिनसे विधायकों को ले जाया जा रहा है। इनमें से कई विधायकों के पास सूटकेस भी है। माना जा रहा है कि अमित शाह , जेपी नड्डा के सामने होगी विधायकों की परेड। सूत्रों के मुताबिक सिंधिया समर्थक विधायकों को भी दिल्ली लाने का प्रयास हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews