छात्रों के समर्थन में उतरी NSUI, वैटनरी कालेज चौराहे पर फूंका भाजपा सांसद का फूंका 

छात्रों के समर्थन में उतरी NSUI, वैटनरी कालेज चौराहे पर फूंका भाजपा सांसद का फूंका 

जबलपुर,संदीप कुमार। सांसद राकेश सिंह (Rakesh Singh) के भतीजे और वैटनरी कालेज के डॉक्टरों के बीच हुए विवाद में अब एनएसयूआई (NSUI) भी बीच में  कूद पड़ी है।  एनएसयूआई ने वैटनरी कालेज के छात्रों के समर्थन में आज वैटनरी कालेज चोराहे पर जबलपुर सांसद राकेश सिंह का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वेटनरी कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट करना और फिर उन्हें धमकाने को लेकर एनएसयूआई अब छात्रों के समर्थन में उतर आई है, लिहाजा आज वैटनरी कॉलेज के चौराहे पर एनएसयूआई ने भाजपा सांसद राकेश सिंह का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की,इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की  तो आगे चलकर और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

राकेश सिंह के दवाब में पुलिस कर रही है काम

एनएसयूआई का आरोप है कि जबलपुर पुलिस सांसद के दबाव  में आकर काम कर रही है, जिला अध्यक्ष विजय रजक का कहना है कि दो दिन पहले सांसद राकेश सिंह के भतीजे तनिष्क ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर वैटनरी छात्राओ के साथ मारपीट की और फिर उल्टा छात्रावास में जाकर उनको धमकाया जा रहा है जिसमे  भाजपा नेताओं सहित कई पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।

यह था मामला 

रविवार की रात सांसद राकेश सिंह के भतीजे तनिष्क एक अन्य रिश्तेदार के साथ सिविल लाइन क्षेत्र से जब अपने घर जा रहे थे तभी वेटनरी कॉलेज के डॉक्टर तोमर की कार से उनकी टक्कर हो गई जिसके बाद तनिष्क और डॉ तोमर का विवाद हो गया,विवाद में जहाँ डॉक्टर की तरफ से छात्र मौके पर पहुँच गए तो वही भाजपा नेता भी खबर लगते तनिष्क के पास आ गए इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews