कमलनाथ के पुतलादहन में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, नेताओं ने जमकर की नारेबाजी

कमलनाथ के पुतलादहन में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, नेताओं ने जमकर की नारेबाजी

मंदसौर।तरुण राठौर

सीमा पर चीन से चल रही तनातनी के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चीन का समर्थक बताया है। जिसको लेकर दोनों के बीच वाक्य युद्ध छिड़ गया है। दोनों एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप लगा रहे है। इसी बीच आज प्रदेशभर में सत्ताधारी पार्टी के नेताओ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया।

जिसमें जमकर सोशल डिस्टेंड की धज्जियां उड़ाई गई। यही नहीं पुतलादहन के लिए बड़ी तादाब में राजनेता चौराहे पर इक्कठा हुए और जमकर नारेबाजी की। ये पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने हुआ। पुलिस ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। क्योंकि ये जो कार्यक्रम जिलेभर में हुआ। उसके लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थी।

जबकि वैश्विक महामारी के प्रकोप को देखते हुए सरकार के सख्त निर्देश है कि कोई भी राजनीति कार्यक्रम चौराहे पर नही किया जा सकता है। नहीं इतनी बड़ी तादाब में राजनेता इक्कठा हो सके है। पर ये सब नियमो को ताक पर रखते हुए सत्ताधारी पार्टी के नेता बिना सोशल डिस्टेंड का पालन करते हुए ये कार्यक्रम किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews