भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डॉ. अम्बेडकर का पुण्य स्मरण, जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डॉ. अम्बेडकर का पुण्य स्मरण, जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी जिला भाजपा कार्यालय में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके तेलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने वार्ड 13 में जरूरतमंदों को अनाज वितरित भी किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने उपस्थित लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की अनोखी प्रतिभा के बारे में बतलाते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत के कल्याण में समर्पित किया। दलित जो सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशापित थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प था। प्रजातंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए डॉ. अम्बेडकर ने राज्य के तीनों अंगों न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका को स्वतंत्र और पृथक बनाया तथा समान नागरिक अधिकार के अनुरूप एक व्यक्ति, एकमत और एक मूल्य के तत्व को प्रस्थापित किया। आज हम सभी को समरसता के साथ समाज से ऊपर उठकर, संगठित होकर, निर्विवाद रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार अवधिया, वरिष्ठ नेता जी एल मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैति, जिला कोषाध्यक्ष अवध बिलैया, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना जैन, एड.नीरज शर्मा, पार्षद आशीष वैश्य, पार्षद मोहन नरवरिया, पार्षद अशोक सरैया, परसराम पाराशर उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews