Hindi News

Blackout: सुरक्षा की एक रणनीति, आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं? पाकिस्तान सीमा पर अभ्यास करेगा भारत

Written by:Atul Saxena
Published:
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्यों ने मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है, आदेश के मुताबिक 7 मई को देश के 244 चिन्हित जिलों में यह मॉक ड्रिल होगी। इसका मकसद सिविल डिफेंस की तैयारी की जांच करना, इसे और बेहतर बनाना है।
Blackout: सुरक्षा की एक रणनीति, आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं? पाकिस्तान सीमा पर अभ्यास करेगा भारत

Blackout is not just darkness, it is a safety strategy: पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं को निशाना बनाने वाला पाकिस्तान घबराया हुआ है, भारत ने कूटनीतिक तौर पर उसपर कई तरह की स्ट्राइक कर दी है जिससे तनाव और बढ़ गया है आज भारत सरकार ने देश एक 244 जिलों में कल 7 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट करने की घोषणा और NOTAM जारी कर पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी है, लेकिन आपको सतर्क रहना है ऐसे हालत में एक शहरी को क्या करना है और क्या नहीं करना ये आपको मालूम होना चाहिए।

ब्लैकआउट एक ऐसा शब्द है जिसे सामान्य तौर पर नकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाता है लेकिन युद्ध की संभावनाओं के बीच होने वाला ब्लैकआउट सिर्फ अंधेरा नहीं होता ये सुरक्षा की एक रणनीति होती है। इसमें आपको अपनी सुरक्षा करना है साथ ही अपने परिवार को भी सुरक्षा करना है, ऐसे समय में आपको क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, ये हम बताने जा रहे हैं।

क्या होता है ब्लैकआउट? क्या है इसका मकसद ?

ब्लैकआउट का मतलब होता है अंधेरा, इस समय होने वाले  ब्लैकआउट का मतलब है रात के समय सभी रोशनी , घरों की लाइट्स और गाड़ियों की हेडलाइट्स, स्ट्रीट लाइट को बंद कर देना। इसका मकसद ये है कि दुश्मन के विमानों या ड्रोन से नागरिकों और शहरों को बचाया जा सके, दुश्मन को जमीन का अंदाजा न हो। सैटेलाइट या एरियल हमलों से शहरों और सैन्य ठिकानों की रक्षा की जा सके।

कैसे मिलता है ब्लैकआउट का निर्देश 

युद्ध के हालात के बीच बनी इस स्थिति में एयर सायरन की विशेष आवाज सुनाई देते ही ब्लैकआउट कर देना चाहिए सायरन के अलावा स्थानीय प्रशासन या पुलिस  एनाउंसमेंट के जरिये भी चेतावनी देती है। संकेत मिलते ही  तत्काल एक्टिव हो जाना चाहिए ।

आपको क्या करना है ?

सायरन की आवाज होते ही सभी दरवाजे बंद कर दें, सभी खिड़कियों को मोटे कपड़ों से ढंक दें। बाहर निकलने से बचें और टॉर्च या लाल रंग की हल्की रोशनी का प्रयोग करें। बिना अनुमति जरा सी भी रौशनी ना करें । टोर्च दवाइयां और जरूरी सामग्री अपने पास रखें ।

आपको क्या नहीं करना

एक नागरिक के तौर पर आपकी भूमिका इस समय बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है आपको ऐसे हालात में संयमित रहना सबसे जरूरी है आपका संयमित और सतर्क रहना आपके परिवार की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया पर या कही और स्रोत से आने वाली अफवाहों से बचना है केवल सरकार के निर्देश पालन करने में ही समझदारी है।

भारत ने जारी किया NOTAM 

7 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट की घोषणा के बीच आज ही सरकार ने पाक सीमा पर अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया गया है। बता दें कि भारत कल राजस्थान से सटी हवाई अभ्यास करेगा।  ये हवाई युद्धाभ्यास पाकिस्तान की सीमा के दक्षिणी हिस्से के पास किया जाएगा। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित अन्य लड़ाकू विमान भाग लेंगे।

क्या होता है NOTAM?

बता दें NOTAM एक प्रकार का नोटिस होता है। इसके माध्यम से उन कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी और ब्निर्देश दिए जाते हैं जो उड़ान संचालन से संबंधित होते हैं। NOTAM का शाब्दिक अर्थ होता है कि “नोटिस टू एयरमैन”। ये एक ऐसा नोटिस होता है जो हवाई यात्रियों को हवाई अड्डों, हवाई क्षेत्रों और हवाई मार्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews