शादी में मिले होम थिएटर में ब्लास्ट, दूल्हे सहित 2 की मौत, 4 गंभीर, देखते ही देखते उजड़ा परिवार

पहाड़ी पर बम पटकते युवकों का वीडियो VIRAL, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

सांकेतिक तस्वीर

Blast in home theater : बस दो दिन पहले ही तो शादी हुई थी। अभी तो नई जिंदगी के सारे रंग भी नहीं देखे थे। दूल्हा दुल्हन ने आपस में जी भरके बात भी नहीं की थी कि ऐसा भयावह हादसा हो गया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। शादी के तोहफे में जो होम थिएटर मिला था, उसमें ब्लास्ट होने से दूल्हे सहित 2 की मौत हो गई वहीं 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कबीरधाम जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव की है।ये  छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में से एक है। यहां 1 अप्रैल को हमेंद्र मेरावी की शादी अंजना गांव की ललिता से हुई। शादी में किसी ने उपहार के रूप में होम थिएटर दिया। शादी के बाद उपहार में मिले सभी सामान को घर पर एक जगह रख दिया गया। थोड़ी फुर्सत मिली तो घरवालों ने उपहार देखने शुरू किये। इसी दौरान जब उन्होने होम थिएटर को चालू करने की कोशिश की तो उसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि घर के खपरैल 30 से 50 फीट दूर तक बिखर गए। घटना में दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई जबति एक बच्चे समेत चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

देखते ही देखते एक घर की खुशियां तबाह हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच में और कोई विस्फोट की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। वहां की स्थिति का जायज़ा लेने पर यही लग रहा है कि होम थिएटर में ब्लास्ट हुआ और ये दुखद घटना घटी। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि होम थिएटर दुल्हन के घर की तरफ से उपहार में आया था या किसी और ने दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी जांच की और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विस्फोट हुआ कैसे। जांच की रिपोर्ट तो बाद में आएगी लेकिन फिलहाल इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews