CBSE Exam 2021 : देश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को भेजा एसओपी

cbse

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) संक्रमण काल के बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। संक्रमण मुक्त परीक्षा आयोजित करवाने के लिए बोर्ड लगातार स्कूलों को एसओपी (s.o.p.) जारी कर रहा है। जहां स्कूलों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

दरअसल गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (Central board of secondary education) ने सभी स्कूलों को एसओपी भेजा है। जहां कोरोना काल में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा संबंधी जानकारी और दिशा निर्देश पर चर्चा की गई है। वहीं छात्रों के बैठने की व्यवस्था एवं केंद्रों की संख्या पर भी विचार किया गया है। स्कूलों को बोर्ड द्वारा जारी एसओपी (SOP)  की माने तो हर कमरे में 12 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही स्कूलों से मूलभूत सुविधा के बारे में जानकारी मांगी गई है। जहां बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्कूलों के कुल कमरे की संख्या, कमरे की साइज और स्कूल आने-जाने रास्ते के बारे में चर्चा की गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माने तो मान्यता प्राप्त स्कूलों को गूगल मैप से जोड़ा जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र खोजने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। स्कूलों के अंदर मासिक अनिवार्य रहेंगे। इसके साथ ही साथ प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों की मूलभूत जानकारी मांगने के बाद कई स्कूल जानकारी देने में फंसते नजर आ रहे हैं। जहां ना स्कूल में पर्याप्त कमरे हैं। ना स्कूल आने जाने का रास्ता सही है। ऐसे में बोर्ड मान्यता देने पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े होने लगे हैं। वही माना जा रहा है कि सीबीएसई जल्दी बोर्ड परीक्षा आयोजित करने को एसओपी  (s.o.p.) जारी करेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews