IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट 

जम्मू-कश्मीर में पाँच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। एक आईपीएस और कई JKAS अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer News

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। AGMUT कैडर के एक आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS IAS Transfer) किया गया है। निदेशक और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव  हुआ है। इसके अलावा 6 जेकेएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप राज्यपाल के नाम से तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सरकार के सचिव/आयुक्त एम राजू ने जारी किया है, जो 31 अक्टूबर से प्रभावी है।

बैच 1995 के आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) वित्त विभाग को प्रशासनिक सचिव, कृषि उत्पादन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार सिंह वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) पब्लिक वर्क्स (आर एंड बी) डिपार्टमेंट को प्रशासनिक सचिव पावर डेवलपमेंट डिपार्मेंट पद का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

मीर तारीख अली, डायरेक्टर जनरल, महिला बाल विकास जम्मू कश्मीर को स्थानांतरित करके नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। मोहम्मद अकबर वानी निदेशक समाज कल्याण को स्थानांतरित करके वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। लीना पधा रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी जम्मू कश्मीर को मिशन डायरेक्टर स्किल डेवलपमेंट मिशन पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस आईपीएस अफसर को मिला नया पदभार 

एजीएमयूटी कैडर और बैच 2004 के आईपीएस अधिकारी विक्रमजीत सिंह को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव माइनिंग डिपार्टमेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह आयुक्त या सचिव इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इन JKAS अफसरों का तबादला हुआ 

खालिद मजीद को अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी बारामूला पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पद पर कार्यरत थे। उधम दास को जॉइंट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पद पर नियुक्त किया गया है। मोहम्मद रियाज सब डिविजनल मजिस्ट्रेट करनाह-तंगधार का तबादला हुआ है, उन्हें पोस्टिंग से अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतीक्षा पर रखा गया है।

डॉ अमित कुमार सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पाडर को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट मरह पद पर नियुक्त किया गया है। दलजीत सिंह, तहसीलदार सुंदरबनी को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पाडर पद पर नियुक्त किया गया है। फिरदौस अहमद कादरी, तहसीलदार बांदीपुर को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट करनाह-तंगधार पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews