उफनती नदी में बही वैन, एक ने कूदकर बचाई जान, तीन की तलाश जारी

उफनती नदी में बही वैन, एक ने कूदकर बचाई जान, तीन की तलाश जारी

देवास, अमिताभ शुक्ला

मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके में इतनी तेज बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर है। देवास के डहेरिया नदी में तेज बारिश के कारण नदी भी उफान पर है। इसी नदी को पार करने के दौरान एक वैन नदी में बह गई। वैन में चार लोग सवार थे। जिनमें से एक की जान बचाई जा चुकी है। जबकि तीन की तलाश जारी है।

देवास जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया जहां जिले के बागली क्षेत्र के कमलापुर और सामग्री के बीच डहेरिया नदी में मारुति वैन नदी में बह गई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी अपने उफान पर थी। इस बीच कुछ लोग नदी पार कर रहे थे तभी वैन अचानक पानी के तेज रफ्तार से बह गई। जानकारी के मुताबिक वैन में चार लोग सवार थे। जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं इनमें से एक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जबकि 3 अभी तक लापता है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews