Bribe: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bribe: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उज्जैन, योगेश कुल्मी 

एमपी में कोरोना संकटकाल के बीच रिश्वत का खेल जारी है। आज शुक्रवार को उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।आरोप है कि जमीन की पावती बनाने के लिए पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। पटवारी के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टीम को पता चला है कि पटवारी ने हाल ही में पावापुरी में नया बंगला भी बनाया है। उसकी भी जांच की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला उज्जैन जिले के लिंबा पिपलिया गांव का है। आरोप है कि पटवारी दुष्यंत वर्मा ने जमीन की पावती बनाने के नाम पर एक किसान से पांच हजार की रिश्वत की मांग की थी। पटवारी ने किसान भूपेन्द्र चौधरी से कहा था कि वह गांव आकर रुपए लेगा और काम करेगा। किसान ने पटवारी को 1200 रुपये दे दिये और बाकी रुपये काम के बाद देना तय हुआ। इसकी सूचना किसान ने लोकायुक्त की टीम को दी थी, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर किसान को पटवारी के पास भेजा, जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के लिए हाथ आगे बढया टीम ने धर दबोचा। उसके पास रुपए बरामद कर हाथ धुलवाये तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। लोकायुक्त के संतोष जामरा और राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews