Bribe: रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, नोट गिनने मंगवानी पड़ी मशीन

Bribe: रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, नोट गिनने मंगवानी पड़ी मशीन

तेलंगाना, डेस्क रिपोर्ट

एक तरफ जहां देश में स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) का समारोह उत्साह और उल्लास से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) जहां भ्रष्टाचार(Corruption) से भारत की छुटकारे की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तेलंगना के एंटी करप्शन ब्यूरो(Anti Corruption Bureau) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने तहसीलदार को एक करोड़ 10 लाख की रिश्वत(Bribe) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 28 एकड़ संपत्ति के विवाद को सुलझाने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी।

दरअसल तेलंगाना के ई वालाराजू नागाराजू मंडचल मल्काजगीरी जिले के तहसीलदार है। जिन पर तेलंगना(Telangana) के एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15 अगस्त की सुबह बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार पर आरोप है कि 28 एकड़ जमीन से जुड़ी फाइल को पास करने के बदले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। वही एंटी करप्शन ब्यूरो ने तहसीलदार के साथ-साथ देहात राजस्व अधिकारी बी साईंराज और रियल स्टेट एजेंटों को भी छापेमारी कर हिरासत में लिया है।

शुक्रवार से जारी था ऑपरेशन

बता दें कि इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार रात अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अलग-अलग मामले में दो महिला तहसीलदार को भी रंगे हाथ पकड़ा था। जिनमें से एक के पास 93 लाख रुपए और एक के पास 30 लाख रूपए के रिश्वत जब्त किए गए थे।

वहीं सोमवार हुए इस कार्रवाई में जब एसीबी की टीम ने छापा मारा तो एक साथ इतना पैसा देखकर वह भी हैरान रह गई। रकम इतनी ज्यादा थी कि इसकी गिनती के लिए एसीबी को रुपए गिनने वाली मशीन भी मंगानी पड़ी थी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिस्तर पर नोटों की कई गड्डियां रखी हुई है। इनमें से ज्यादातर गड्डियां 500 रुपये की हैं। वहीँ कुछ गड्डियां 50, 100 और 200 रुपये की भी है। इसके साथ ही करीब 3-4 बैग नोटों से भरे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews