Gwalior News: ट्रेन से उतरते ही BSF जवान को आये चक्कर, अस्पताल में मौत  

छतरपुर-छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। घर से छुट्टी मनाकर लौटे बीएसएफ (BSF) के जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत  हो गई। मंगलवार को जब वो ग्वालियर रेलवे स्टेशन (Gwalior Railway Station) पर ट्रेन से उतरा तो अचानक उसे चक्कर आ गए और बेहोश हो गया। रेलवे स्टेशन स्टाफ और जीआरपी (GRP) ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां  आज बुधवार को जवान ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – Accident: सड़क पर खड़ी लोडिंग गाड़ी को बस ने मारी टक्कर एक की मौत दो घायल

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा (Kupwara) का रहने वाला ताहिर अहमद बीएसएफ टेकनपुर (BSF Tekanpur) में पदस्थ है कुछ दिन पहले ताहिर छुट्टी लेकर अपने घर गया था और मंगलवार को वापस लौटा था।  उसकी ट्रेन जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन (Gwalior Railway Station) पहुंची और ताहिर ट्रेन से नीचे उतरा उसे जोर से चक्कर आये  और वो बेहोश हो गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने डायल 100  को फोन किया और रेलवे स्टाफ एवं जीआरपी (GRP) की मदद से ताहिर को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ आज बुधवार को  उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने बीएसएफ (BSF) जवान के शव को डेड हॉउस में रखवा दिया और उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों  के आने के बाद  सम्मान पूर्वक शव उन्हें सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews