बुरहानपुर में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले

बुरहानपुर में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले

बुरहानपुर।शेख रईस ।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में कोरोना के बुधवार को हुए धमाके के बाद आज 14 मई को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिले में अब 110 मरीज हो गए हैं। इसमें 9 की मौत हो चुकी है।  एक के बाद एक मरीजों की संख्या में इजाफे के बाद जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए 14,15 मई को घर पंहुच सेवा को भी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बंद रखने के आदेश जारी किए थे।

दरअसल,बुरहानपुर में फिर कोरोना मरीजों का विस्फोट हुआ। 14 मई को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट आई है। जिसके बाद जिले में अब 110 मरीज हो गए हैं।  जिला स्वास्थ्य अधिकारी विक्रम सिंह वर्मा ने बताया ये 14 मरीज बुरहानपुर में एकसाथ मिले हैं। वहीं ये कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।  इधर लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मामले से जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

इससे पहले बुधवार बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 35 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी स्वास्थ्य विभाग सभी की हिस्ट्री तैयार कर सर्वे की करवाई कर रहा है। बुरहानपुर में अब तक कुल 110 लोगो में कोरोना संक्रमित जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमे से 14 लोगो ने कोरोना को हारकर जीत दर्ज कर स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटे थे। कोरोना से अब तक बुरहानपुर में 9 लोगो की मौत हो चुकी है अब तक कुल एक्टिव केसों की संख्या 87 हो चुकी है।कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से प्रशासन सतर्क हो गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे कर कर लोगो की जांच कर सेम्पलिंग जांच के लिए जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews