अपनी मांग को लेकर बस मालिकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, 108 दिनों से बंद है बस सेवा

अपनी मांग को लेकर बस मालिकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, 108 दिनों से बंद है बस सेवा

बैतूल।वाजिद खान

मध्य प्रदेश के बैतूल में पिछले 108 दिनों से यात्री बसों के पहिये जाम है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है लेकिन बस मालिक अड़े हुए है जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नही करती तब तक वे बसे चालू नही करेंगे । इसी को लेकर पिछले डेढ़ माह में कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके लेकिन समस्या का हल नही हुआ । मंगलवार को बस मालिको ने पच्चीस किमी पैदल चल कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया । बैतूल के मुलताई से बस मालिकों और उनके साथ ड्राइवर कंडक्टर क्लीनर और एजेंटों ने पैदल मार्च किया कुछ समय वाहनों से और बाकी समय लगभग 25 किलोमीटर पैदल चलकर बैतूल कलेक्ट्रेट पहुंचे । धूप में पैदल चलने से रास्ते में एक बस मालिक बेहोश भी हो गया और कलेक्ट्रेट के सामने भी एक व्यक्ति बेहोश हो गया ।

इस आंदोलन में बैतूल और चिचोली के बस आपरेटर और उनके कर्मचारी भी शामिल हुए । बस मालिकों की मांग है कि लॉकडाउन के दौरान बसें खड़ी रही उसका टैक्स सरकार माफ करें और आगे बस चलाने के लिए रियायत दे । आधी सवारी बैठाकर बस चलाने में बहुत ही घाटा है इसलिए सरकार बसों को अधिकृत कर खुद चलाएं हम लोगों को 50 रुपए किलो मीटर के हिसाब से भुगतान करें । दूसरी तरफ डीजल बहुत महंगा है जिसके कारण भी बस चलाना बहुत मुश्किल का काम हो गया है । अगर बस चालू होती हैं तो बस पर चलने वाले स्टाफ को कोरोना योध्दा की तरह उन्हें सुविधा मिलना चाहिए उनका बीमा होना चाहिए । प्रशासन का कहना है कि बस मालिकों की मांगे सरकार के पास रखी जाएंगी और इसका निर्णय सरकार को ही करना है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews