उपचुनाव में दल-बदल का दौर जारी, कांग्रेस को फिर लगा झटका

surkhi-politics

सागर सुरखी, शुभम पाठक| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही दलों ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है| इसी के साथ अब नेताओं ने मैदान संभाल लिया है| इस बीच दल बदल का दौर जारी है| हॉट सीट मानी जा रही सुरखी विधानसभा क्षेत्र (Surkhi Assembly) में कांग्रेस को फिर झटका लगा है|

एक दिन पहले पटेल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एनपी पटेल ने बीजेपी ज्वाइन की थी और इसी क्रम में आज काग्रेस के वरिष्ठ सदस्य और जिला काग्रेस कमेठी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुरहा ने मंत्री गोविन्द सिंह से पारिवारिक संबंध का हवाला देकर काग्रेस से इस्तीफा दे दिया| इधर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय मोंटी यादव को जब पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस के जोन प्रभारी शेष नारायण ओझा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया, तो उन्होंने तुरन्त ही बीजेपी का दामन थाम कर मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के समझ बीजेपी की सदस्यता ले ली|

सुरखी विधानसभा के साथ साथ प्रदेश में भी ये दल – बदल का दौर अभी भी जारी है और इनके परिणाम प्रदेश में होने वाले उपचुनाव पर इसका गहरा असर देखा जाने का अंदेशा है और आगे भी इसीप्रकार के दल – बदल होने की संभावना है| बता दें कि सुरखी विधानसभा में कांग्रेस की ओर से पारुल साहू और बीजेपी की ओर से गोविन्द सिंह राजपूत उम्मीदवार हैं| ये दोनों ही अपने पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल होकर मैदान में हैं|

sanjay yadav
संजय यादव ने मंत्री गोविन्द सिंह की मौजूदगी में ली सदस्यता
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews