#Lockdown अनंतकाल तक नहीं कर सकते, #unlock में सावधानी रखें : नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

भोपाल के अनलॉक होते ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का बडा बयान सामने आया है। दस दिन बाद भोपाल अनलॉक (bhopal unlock) पर गृहमंत्री ने कहा कि ‘तेरा तुझ को अर्पण, क्या लागे मेरा’ हमने जनता के हवाले सब छोड़ दिया है वो सावधानी बरतें। सरकार ऑक्सीजन, वेंटिलेटर ओर दवाई फ्री दे रही है, जनता कोशिश करे ये फ्री इलाज की जरूरत न पड़े। लॉक डाउन अनंतकाल के लिए नही किया जा सकता।

आज मीडिया से चर्चा के दौरान मिश्रा ने कहा कि #lockdown का असर जरूर होता है। इससे हर जगह कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। लेकिन इसे अनंतकाल तक नहीं रखा जा सकता। इससे आम आदमी की रोजी-रोटी प्रभावित होती है। इसलिए सभी से विनती है कि अब #unlock में पूरी सावधानी बरतें।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हनुमान चालीसा करने पर गृहमंत्री ने कहा कि ‘जान न जाए निशाचर माया, काल नेम केही कारण आया, उब रहे अंत न होए निभाउ’ ।एक व्यक्ति एक व्यक्ति तिथि टालने की बात कर रहा है, एक सुंदरकांड कर रहा है। राम भक्त इतने नासमझ नहीं है कि तुष्टिकरण की राजनीति को न समझ पाए।कांग्रेस को समझना चाहिए कि रामभक्त इतने नासमझ नहीं हैं कि कथनी और करनी का भेद नहीं समझ पाएं। उसका एक नेता सुंदर कांड कराने की बात करता है तो दूसरा लंका कांड में व्यस्त है। राममंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का स्वांग अब और नहीं चलेगा।

मिश्रा ने आगे कहा कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक शब्द नही बोला है। वो पार्टी श्रेय कैसे लेना चाह रही है। कांग्रेस की पूरी पार्टी को राम मंदिर पर एक लाइन होकर कुछ बोलना चाहिए राम मंदिर बीजेपी के एजेंडे में था, हमने सौगंध खाई थी कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे और अब बना रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष अपनी नीति स्पष्ट करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews