सेंट्रल जेल की महिला बंदी निकली पॉजिटिव, महिला जेल में हड़कंप

सेंट्रल जेल की महिला बंदी निकली पॉजिटिव, महिला जेल में हड़कंप

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

सेंट्रल जेल में 6 जुलाई को पॉजिटिव आये बंदी के बाद अब एक महिला बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने महिला को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। रिपोर्ट के बाद से महिला जेल में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन का कहना है कि पॉजिटिव आई महिला के साथ बैरक में बंद सभी महिला बंदियों की भी जांच कराई जायेगी।

सेंट्रल जेल ग्वालियर के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि महिला बंदी कैलारस जिला मुरैना से 6 जुलाई को जेल में आई थी । ये दहेज एक्ट के प्रकरण में आरोपी है। महिला बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही इसे तुरंत जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अधीक्षक साहू ने बताया कि महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जिसमें इसके साथ नौ और महिला बंदी है जिनका जल्दी ही टेस्ट कराया जायेगा इसके लिए पत्र लिख दिया है।

फरार बंदी का अब तक नहीं मिला सुराग

उधर पांच जुलाई को चोरी के आरोप में जेल पहुंचा बंदी 6 जुलाई कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल शिफ्ट करने के दौरान आधी रात को अस्पताल परिसर से फरार हो गया था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला हैं एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि बंदी की संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है। वो कंपू थाना क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। इसलिए दिल्ली पुलिस को भी सूचित कर दिया है। खास बात ये है कि बंदी पॉजिटिव है यदि समय रहते पकड़ा नहीं गया तो पता नहीं कितने लोगों को संकृमित कर देगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews