चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन ने जिला चिकित्सालय को भेंट की 50 PPE किट्स

चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन ने जिला चिकित्सालय को भेंट की 50 PPE किट्स

भिण्ड। गणेश भारद्वाज।

समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य करने वाले चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के सह संयोजक भरत सिंह चतुर्वेदी द्वारा रविवार को भिंड जिला चिकित्सालय को पीपीई किट भेंट की गयी। इससे पहले भी एक बार कोरोना संकट के बीच ही सौ पीपीई किट चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल को भेंट की जा चुकी हैं। इस अवसर पर चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी का कहना था कि पूरे विश्व के साथ ही हमारा देश एवं जिला भी कोरोनावायरस के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सभी को मिलकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

जिला अस्पताल के पास भी सीमित संसाधन रहते हैं। इसलिए चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल को कर्मचारियों के उपयोग के लिए पीपीई किट प्रदान की गई हैं ताकि दूसरों की सुरक्षा करने वाले खुद सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा ने कहा की संकट की इस घड़ी में सभी समाज सेवी संस्थाओं को आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के सह संयोजक भरत चतुर्वेदी का आभार जताते हुए कहा कि चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन द्वारा जो मदद की जा रही है उसके लिए पूरा अस्पताल प्रबंधन उनका आभारी है।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत मिश्रा सहित, आरएमओ आरके राजोरिया डॉअनिल गोयल, डॉक्टर सोनी, डॉक्टर देवेश शर्मा , डॉ साकार तिवारी डॉ वरुण शर्मा प्रमुख स्टाफ नर्स रीना यादव, लैब टेक्नीशियन आर के भटेले सहित रामू भदौरिया, भीम श्रिवास, रामू राजावत, रजपाल राजावत (सिल्लू), राघवेंद्र भदौरिया आदि उपस्तिथ रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews