छिंदवाडा: 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आंकड़ा 4 पहुंचा, हो चुकी है एक संक्रमित की मौत

छिंदवाडा: 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आंकड़ा 4 पहुंचा, हो चुकी है एक संक्रमित की मौत

छिन्दवाडा।

गुरुवार को 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। जिसमें से इस संक्रमण में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि तीन अन्य को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसी के साथ रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित मरीजों के इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वही उनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पूछताछ जारी है।

दरअसल छिंदवाड़ा में संक्रमित मृतक के संपर्क में आने के बाद उसके ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें मृतक के पिता, दीदी एवं जीजा शामिल है। इन तीनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए हुए लोगों की भी पड़ताल जारी है।

बता दें कि छिंदवाड़ा में एक युवक 20 मार्च को इंदौर से अपने घर आया था। युवक इंदौर में वाणिज्य कर विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। छिंदवाड़ा आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इस वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसके टेस्ट सैंपल लिया गया जिसमें युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित युवक के हालत बिगड़ने के बाद 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने उसके संपर्क में आए हुए करीब 20 लोगों के सैंपल जबलपुर जांच के लिए भेजे थे। जिनमें से अब 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मृतक के परिजन है और मृतक के संपर्क में आने के बाद इस वायरस के संक्रमण का शिकार हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews