Corona crisis: छिंदवाड़ा कलेक्टर ने जारी किया आदेश पत्र, दिए ये निर्देश

Corona crisis: छिंदवाड़ा कलेक्टर ने जारी किया आदेश पत्र, दिए ये निर्देश

छिंदवाड़ा।

कोरोना महामारी से उपजे संकटकाल के बीच छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के बच्चों की दो माह की फीस न वसूले जाने के निर्देश जारी किए। जिला कलेक्टर ने अपने पत्र में लिखा है कि संकट की घड़ी में कोई भी शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों से मार्च तथा अप्रैल माह की फीस ना वसूली जाए।

जिला कलेक्टर ने अपने पत्र में लिखा है कि नोबेल कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में फैल रहा है। जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण जिले को लॉक डाउन किया गया है। शासन द्वारा लॉक टाउन के चलते प्रदेश शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान भी बंद किए गए हैं अतः यह निर्देशित किया जाता है कि आपके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि संकट काल में कोई भी शासकीय अशासकीय शिक्षण संस्थान तथा उसमें पढ़ने वाले बच्चों से मार्च और अप्रैल महीने की फीस ना वसूली जाए।

वहीं जिला कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि स्मार्ट क्लास के नाम पर जो शुल्क वसूल की जाती है वह भी ना ली जाए। यदि किसी शिक्षण संस्थान द्वारा उक्त अवधि की फीस वसूली किए जाना पाया जाता है तो उस पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिला कलेक्टर शर्मा ने कहा है कि उक्त निर्देश से प्रत्येक शिक्षण संस्थानों को अपने स्तर पर अवगत कराया जाए और इसका कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित करवाया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews