CM ग्वालियर पहुंचे, “आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है” नारों से जोरदार स्वागत

CM ग्वालियर पहुंचे, “आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है” नारों से जोरदार स्वागत

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ग्वालियर और मुरैना के एक दिवसीय दौरे के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे। राजमाता विजया राजे विमान तल महाराजपुरा पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भी आये । विमान तल पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सीएम एयरपोर्ट से सीधे मोती महल की तरफ रवाना हो गए । जहाँ वे  जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक में कोरोना नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा करेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री कोविड अस्पताल और स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, ” आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है”। “शिवराज जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं”। नारे सुनकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराये और उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews