इंदौर में सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा

इंदौर में सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा

इंदौर।

चौथी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। यहां कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने बडी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पथ विक्रेताओं का पंजीयन कराकर उन्हें कम ब्याज़ पर रु. 10,000 का ऋण दिया जाएगा। इनकी गारंटी सरकार लेगी। इस आत्मनिर्भर अभियान का प्रारंभ आज इंदौर (indore) से हो रहा है।इससे पहले पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एयरपोर्ट पर अगुवानी करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने दूर से सीएम से कहा – कोरोना प्रणाम।

इससे पहले शिवराज ने शहीद #CoronaWarriors के परिजनों से भेंट की और कहा कि लोक कल्याण व जनसेवा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले शहीदों का परिवार स्वयं को अकेला न समझे। मैं और पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है। मैं उन्हें और उनके परिवार को प्रणाम करता हूं।वही उन्होंने कहा कि  जिन्होंने ड्युटी करते हुए अपनी जान गवां दी-‘उनकी मौत पर 50लाख रु.की सम्मान निधि उनके परिवार को दी जाएगी।शासकीय सेवा में हैं तो आश्रित के परिवार के सदस्य को नौकरी व असाधारण पेंशन देने का भी प्रावधान है।

शिवराज ने आगे कहा कि आज प्रदेश में #COVID19 की टेस्टिंग और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। आज जितने पॉजीटिव मरीज अस्पताल आ रहे हैं, उससे अधिक रोज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे है। मास्क लगाएं, दो गज की दूरी पर रहें और हाथ धोएं। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें। बहुत जल्द इंदौर #COVID19 से मुक्त होकर विजयी भाव से बाहर निकलेगा।इसके अंतर्गत शिवराज ने स्ट्रीट वेंडर पंजीयन व प्रवासी श्रमिक रोज़गार प्रमाण पत्र वितरण भी किए।

कलेक्टर ने दी कोरोना आंकड़ों की जानकारी
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर कलेक्ट्रेट भवन में ज़िला प्रशासन के अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर में #COVID19 संक्रमण की स्थिति व रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों को लेकर ज़िलास्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने पॉजिटिव और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या, अब तक हुए टेस्ट और प्रतिदिन सैंपल के बारे में जानकारी दी। सीएम के पूछे जाने पर कलेक्टर ने बताया कि अभी एक्टिव केस 1174 हैं। डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 2454 हो गई है। अब तक 46222 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग की संख्या लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। रविवार को ही 1776 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई है। सीएम ने बेड के बारे में पूछा तो सिंह ने बताया कि 75 फीसदी अस्पतालों में कोरोना पेशेंट के लिए रखे गए बेड खाली हैं।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews