PM मोदी से मिले CM शिवराज, आत्मनिर्भर MP का रोड मैप सौंपा 

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नईदिल्ली में  मुलाकात की।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश से जुडी विभिन्न विभिन्न  योजनाओं की जानकारी दी। सीएम शिवराज पीएम मोदी को ने मध्यप्रदेश के विकास , प्रगति, सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।  सीएम ने आत्म निर्भर मध्यप्रदेश का रोड मैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा और इंफ़्रस्ट्रक्चर , सिंचाई पर्यटन शिक्षा , स्वास्थ्य  विषयों पर  चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारीदी और अतिरिक्त सहायता देने का आग्रह प्रधानमंत्री से किया।  शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में कोरोना की स्थिति से अवगत कराया और प्रदेश में  वैक्सीनेशन की तैयारियों की जानकारी दी। गौरतलब है कि उपचानवों में जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी से ये पहली मुलाकात है।

मैंने उनसे #COVID19 संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा की और वैक्सिनेशन के लिए मध्यप्रदेश में हमारे द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में उन्हें अवगत कराया। pic.twitter.com/dlmRx1utpP

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 1, 2020

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews