MP News : सीएम शिवराज ने तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड, औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे

MP News : सीएम शिवराज ने तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड, औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे

Shivraj in action : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज डिंडोरी जिले के शाहपुरा पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से अचानक वहां पहुंचे और बेलगांव बदल सिंचाई परियोजना (बिलगढ़ा बांध) का औचक निरीक्षण किया। उन्होने ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही के मामले में तीन अधिकारियों EE वी जी एस सांडिया, SE एस के चौधरी और SDO बेलगांव एम के रोहतास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। इसी के साथ उन्होने शहपुरा जिला डिण्डौरी के छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया।

इसी के साथ मुख्यमंत्री हाई स्कूल बिलगांव का औचक निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होने स्कूल की साफ-सफाई समेत विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से कक्षा में संवाद भी किया। शिक्षकों से भी पूछा की वे किस तरह से पढ़ाते हैं और उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ता। बता दें कि सीएम शिवराज पिछले कुछ समय से एक्शन में हैं और पिछले 72 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में 3 जिलों के 8 बड़े अफसरों को सस्पेंड कर चुके हैं। इनमें से कुछ को तो उन्होने सभा में भरी मंच से निलंबित करने के आदेश दिए। उनके इस रूख से बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, अब जिले की जनता उन अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जांच कराए जाने की मांग कर रही है। उनकी घोषित अघोषित संपत्तियों की जांच की मांग को लेकर लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के द्वारा मनमाने तरीके सेर शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया है। इसीलिए इसकी जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जानी चाहिए।

डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”777597981″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews