
अनूपपुर, वेद शर्मा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chuahan) एवं केंद्रीय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने अमरकंटक में माँ नर्मदा उद्गम मंदिर में माँ नर्मदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दोनों नेताओं ने माँ नर्मदा से मध्यप्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि एवं ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahu lal Singh), पर्यटन संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur), आदिम जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री मीना सिंह (Meena Singh), सांसद शहडोल हिमाद्रि सिंह (MP Himadri Singh)ने भी मुख्यमंत्री के साथ माँ नर्मदा के दर्शन किये।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

