रविवार रात 8 बजे जनता को संबोधित करेंगे CM शिवराज, इससे पहले करेंगे मैराथन बैठक

रविवार रात 8 बजे जनता को संबोधित करेंगे CM शिवराज, इससे पहले करेंगे मैराथन बैठक

भोपाल।

प्रदेश में कोरोना(corona) संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(cm shivraj singh chouhan) रविवार को प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश देंगे। माना जा रहा है कि लॉक डाउन को लेकर वह बड़ा फैसला ले सकते है।चुंकी आज लॉक डाउन के दूसरे फेज की समय सीमा खत्म हो गई है, हालांकि रेड जोन में दो हफ्तों का लॉक डाउन बढाने का फैसला लिया जा चुका है।  वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री(chiefminister) अधिकारियों के साथ कई बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मैराथन(marathon) बैठको की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर रात के 8:00 बजे तक चलेगी।

दरअसल प्रदेश में कोरोना के लगातार सामने आ रहे मामले के बीच रविवार सुबह 11:00 बजे बुधनी विधानसभा की जनता के साथ ऑडियो बीच के जरिए बातें करेंगे। जिसके बाद सीएम शिवराज दोपहर 3:00 बजे प्रदेश में कोरोना महामारी(corona pandemic) एवं उसके लिए उठाया आवश्यक कदम एवं गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वही शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज बीजेपी(BJP) के टास्क फोर्स(task force) के साथ चर्चा करेंगे। जिसके बाद रात 8:00 बजे मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश की जनता के साथ रूबरू होंगे।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ट्वीट(tweet) कर प्रदेशवासियों को इस बात से अवगत कराया। साथ ही शिवराज ने जम्मू कश्मीर(jammu kashmir) के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पांच भारतीय सेना के जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वहीं एक अन्य ट्वीट में सीएम शिवराज ने विश्व पत्रकारिता दिवस पर मीडिया(media) के मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया की शक्ति का उपयोग सदैव अन्याय के विरुद्ध एवं कमजोर हो और असहयोग के हितों की रक्षा के लिए करें। मीडियाकर्मी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में ऐसे ही योगदान देते रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews