कलेक्टर ने बनाई कंटेनमेंट एनफोर्समेंट टीम, सरकारी अमला पहुंचाएगा जरूरी सामान

कलेक्टर ने बनाई कंटेनमेंट एनफोर्समेंट टीम, सरकारी अमला पहुंचाएगा जरूरी सामान

रतलाम।सुशील खरे।

शहर में पहला पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमित व्यक्ति के मोचीपुरा स्थित निवास स्थान सहित आसपास के एक किमी के दायरे को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया। प्रशासन ने सीमा तय कर दी है, जिसके अंदर रहने वाला कोई व्यक्ति घर से नहीं निकल सकेगा। रहवासियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा। क्षेत्र की व्यवस्था के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने कंटेनमेंट एनफोर्समेंट टीम बनाई है। सरकारी अमला उन तक जरूरी सामान पहुंचाएगा। एक्टिव सर्विलेंस टीम सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र में सर्वे करेगी। जानकारी शाम 6 बजे मेडिकल सुपरवाइजर टीम को देगी। सुपरवाइजर टीम जानकारी रात 8 बजे कंट्रोल रूम को देगी। इसी इस तरह 28 दिन फॉलोअप किया जाएगा। कंटेनमेंट क्षेत्र का इंसीडेंट कमांडर एसडीएम शहर को बनाया है।

गार्डन से लोगों को नहीं किया शिफ्ट

सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन में क्वारंटाइन किए लोगों को प्रशासन ने शनिवार को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया है। गार्डन की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। ठहराए लोग गंदगी फैला रहे हैं, सफाई करने निगम के कर्मचारी अंदर नहीं जा रहे। बता दें कि 4 अप्रैल को मोहम्मद कादिर का शव इंदौर से लाकर गुपचुप दफना दिया था। चार दिन बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित करते 193 लोगों को बुधवार को अतिथि गार्डन और हीरा पैलेस होटल में क्वारंटाइन किया था। गुरुवार को क्वारंटाइन किए गए लोगों की हरकत से परेशान आकर रहवासियों ने प्रशासन को शिकायत की थी। इसके बाद शुक्रवार को हीरा पैलेस होटल में ठहराए गए 61 लोगों को प्रशासन ने खाचरौद स्थित मदरसा में शिफ्ट कर दिया था।

साइन ऑफ़-कंटेनमेंट क्षेत्र में यह रहेगी व्यवस्था

आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सर्विलेंस टीम, कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम, कंटेनमेंट एनफोर्समेंट टीम, एक्टिव सर्विलेंस टीम, सुपरवाइजर री-मेडिकल टीम, सामग्री आपूर्ति टीम, काउंसिलिंग टीम तथा आईईसी बनाई है।

आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाएं केवल नगर निगम और सरकारी कर्मचारी ही पहुंचाएंगे।

सील किए क्षेत्र में एक ही गेट होगा, जहां से टीम व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की आवाजाही होगी। ।

होम क्वारंटाइन वाले प्रत्येक रहवासी की हर दो दिन में एक बार की फोन, वीडियो कॉल व अन्य माध्यम से काउंसिलिंग होगी।

इस क्षेत्र को बनाया कंटेनमेंट

पश्चिम भाग – स्टाइल फुट वेयर से दक्षिण की ओर चलते हुए सकलेचा कचोरी वाले से झालाबाई के घर तक, वहां से पश्चिम की ओर पप्पू जोशी के घर तक, यहां से दक्षिण की ओर हरमाला रोड (रत्नेश्वर चौराहे तक) टंच ब्यूटी पार्लर तक।

तस्वीर से समझिये इस क्षेत्र में रहवासी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन

दक्षिण भाग – टंच ब्यूटी पार्लर से पूर्व की तरफ हकीमवाड़ा चौराहे तक, यहां से पूर्व की और शेरानीपुरा जमातखाने तक, यहां से उत्तर की और शेरानीपुरा खातीपुरा को सम्मिलित करते हुए कालिका माता मंदिर के पीछे तक।

उत्तरी भाग – कालिका माता मंदिर के पीछे से पश्चिम की और गुलाब चक्कर को लेते हुए मच्छी दरवाजे की पुलिया तक, मच्छी दरवाजे की पुलिया से नगर निगम तिराहा से महलवाड़ा होते हुए स्टाइल फुट वेयर तक।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews