MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया फेक वीडियो जारी करने का आरोप

MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया फेक वीडियो जारी करने का आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में MP उपचुनाव 2020 (Assembly By-election In Madhya Pradesh) से पहले फेक व फर्जी वीडियो जारी (Fake Video Release) करने का भाजपा पर आरोप लगाया है (Congress Accused To BJP)। साथ ही इसकी शिकायत साइबर सेल में (Complaint In Cyber Cell) करने की बात कही है।

राज्य के दतिया जिले के भांडेर विधानसभा क्षेत्र (Bhander Vidhansabha Of Datiya District) से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए फूलसिंह बरैया (Congress Candidate Phoolsingh Baraiya) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस इसे फेक वीडियो बता रही है। इस वीडियो में जातिवाद और अन्य गंभीर बातें कहते हुए बरैया को दिखाया गया है। प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (MP Congress Media Coordinator Narendra Saluja) ने भाजपा पर डर्टी पॉलिटिक्स (Dirty Politics) करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि झूठे, एडिटेड व फेक वीडियो का सहारा लेकर वह कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रही है।

सलूजा ने बताया कि, भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के झूठे, एडिटेड, फेक वीडियो सोशल मीडिया पर चलाकर, वह कांग्रेस प्रत्याशी को बदनाम करने का व क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस इन झूठे , एडिटेड वीडियो की सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews