कांग्रेस का हमला, शिवराज जी अरबों रुपये की जमीन पर सिंधिया के कब्जों पर भी नजर डालें

mp bjp

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ( Congress State Vice President) एवं एपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह  (Former chairman of Apex Bank Ashok Singh) के बालाजी मैरिज गार्डन (Balaji Marriage Garden) पर ग्वालियर जिला  प्रशासन (Gwalior District Administration)  द्वारा की गई कार्रवाई के बाद कांग्रेस (Congress) आक्रोशित है। सिंधिया का पुतला जलाने और धरना देने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj singh)  पर भी निशाना साधा है।

ग्वालियर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शुक्रवार को कांग्रेस के सभी शहरी 12 और ग्रामीण 12 ब्लॉक में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पुतले जलाने और शनिवार को सिंधिया के इशारे पर की गई इस कार्रवाई के खिलाफ धरना देने का फैसला करने वाली कांग्रेस जिला प्रशासन के साथ सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उप चुनाव (By election)में ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी रहे केके मिश्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला किया है। दरअसल मिश्रा ने शिवराज के बहाने सिंधिया को निशाना बनाया है।

उप चुनाव के दौरान सिंधिया के जमीनों पर कथित कब्जों के मुद्दे को उठाने वालाए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा  ( KK Mishra)ने ट्वीट कर लिखा ” राजनैतिक आधार पर ही सही अतिक्रमण विरोधी मुहिम स्वागत योग्य , मुहिम कमलनाथ सरकार जैसी निष्पक्ष हो, शिवराज जी मैं आपका आभारी रहूँगा यदि आप ग्वालियर में अपने सहयोगी भू माफिया जे एम सिंधिया के अरबों रुपये के स्कूलों, विवाह परिसरों व अन्य कब्जों पर भी नजर डालेंगे, दस्तावेज मैं देने को तैयार हूँ।”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews