अशोकनगर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे ने की आयोग से SDM की शिकायत

अशोकनगर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे ने की आयोग से SDM की शिकायत

अशोक नगर, हितेन्द्र बुधौलिया। अशोकनगर उपचुनाव (Ashoknagar by-election) में कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे (Congress candidate Asha Dohre) ने यहां के SDM एवं रिटर्निंग अधिकारी रवि मालवीय (Returning Officer Ravi Malviya) पर गंभीर आरोप लगाए है और एवं चुनाव आयोग (Election commission) को की शिकायत में उन्हें हटाने की मांग की है।

BJP नेताओं के शहर में लगाए गए बैनर एवं होर्डिगों की अनुमति देने के मुद्दे पर एसडीएम की भूमिका को संदिग्ध बताया है । दौहरे ने लिखित शिकायत में कहा है कि शहर में होर्डिंग का टेंडर ही नही है किसी के पास, फिर किस आधार पर शासकीय जमीन पर होर्डिग लगाये गये है। शिकायत में लिखा गया है कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के आगमन पर जो होर्डिंग लगाई गई थी उनकी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई अनुमति संदिग्ध है।

कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है की अशोक नगर नगर पालिका द्वारा कभी भी किसी भी होर्डिंग के लिए कोई टेंडर नहीं निकाला गया एवं किसी भी हार्डिंग की कोई रॉयल्टी नहीं वसूली जाती । अतः सारी होर्डिंग्स अवैध है, और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जो अनुमति होर्डिंग को दी गई है वह बहुत ही सामान्य, अस्पष्ट और भ्रामक है । किसी भी होर्डिंग की अनुमति पर होर्डिंग क्रमांक अथवा लोकेशन नहीं बताई गई है । इस सब में नगर पालिका सीएमओ पीके सिंह की भी संदिग्ध भूमिका है , उन्होंने किस आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर के साथ समन्वय बनाकर के नगर पालिका से अनुमति दी ।

अतः भाजपा पार्टी और उनके प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अवैध होर्डिंग बना बैनर लगाने पर आचार संहिता के उल्लंघन की कार्यवाही होनी चाहिए एवं रिटर्निंग ऑफिसर रवि मालवीय और नगर पालिका सीएमओ पी के सिंह की निष्पक्षता सन्दिग्ध है। इसलिय उनको तत्काल प्रभाव से हटाकर उप चुनावों की निष्पक्षता और स्वतंत्रता स्थापित करनी चाहिए ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews