कांग्रेस का वार- सिंधिया की रुचि विकास में नहीं थी, जमीन आवंटन-ट्रांसफर के लिए मिलते थे कमलनाथ जी से

कांग्रेस का वार- सिंधिया की रुचि विकास में नहीं थी, जमीन आवंटन-ट्रांसफर के लिए मिलते थे कमलनाथ जी से

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उपचुनावों से पहले ही हमलावर हुई कांग्रेस ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट किया कि सिंधिया जी कभी भी कमलनाथ जी से ग्वालियर के विकास के लिए नहीं मिले, जब भी मिले जमीनों के आवंटन के लिये या अपनी पसंद के अधिकारी के ट्रांसफर में उनकी रुचि थी।

कोरोना काल में नेताओं को भले ही उप चुनाव से पहले सभा करने पर रोक हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपनी बात प्रमुखता से जनता तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर ट्वीट कर हमला बोल रहे हैं। गौरतलब है कि इस समय कांग्रेस ने निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। कांग्रेस के नेता सिंधिया पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। एक बार फिर कांग्रेस ने सिंधिया पर बाद हमला किया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने अखबार में छपी एक खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि “JM सिंधिया कभी भी ग्वालियर के विकास को लेकर कमलनाथ जी से नहीं मिले, जब भी मिले जमीन आवंटन, पसंदीदा अधिकारियों के तबादले में उनकी रुचि थी। ऐसे कई गलत काम जब X CM ने नहीं किये तो सरकार भ्रष्ट हो गई, भूमाफिया कौन है? प्रभात झा जी ने सही कहा था।” दर असल एक दैनिक अखबार में “सिंधिया सोसाइटी को 100 रुपये में 145 करोड़ की जमीन ” हैडिंग से एक खबर छपी है, उसी को टैग कर केके मिश्रा ने ट्वीट कर सिंधिया पर हमला बोला है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews