सिंध नदी बचाने उपवास धरने पर बैठे कांग्रेस के गोविंद

सिंध नदी बचाने उपवास धरने पर बैठे कांग्रेस के गोविंद

भिण्ड, गणेश भारद्वाज

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉक्टर गोविंद सिंह आज सुबह आठ बजे एक दिवसीय धरना- उपवास पर बैठ गए हैं, श्री गोविंद भिंड स्थित गांधी मार्केट पर बैठे धरने उपवास पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बैठे है। उन्होंने अवैध उत्खनन रोकने की मांग को लेकर बैठे धरने पर 1 सप्ताह पूर्व प्रदेश सरकार को धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।

इस अवसर पर एमपी ब्रेकिंग् से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि अभी यह मात्र एक दिवसीय है यदि भाजपा की प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कारगर कदम नहीं उठाए तो अतिशीघ्र उग्र आंदोलन करने के लिए कांग्रेस विवश होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में तैनात की गई खनन कम्पनी पावेरमेक तमाम नियम कायदा कानूनों को तोड़कर भारी पैमाने पर अवैध उत्खनन कर रही है और पावरमेक के इस खेल में खनिज विभाग से लेकर प्रशासन, पुलिस और भाजपा के नेता शामिल है। भाजपा के इनामी गुंडे रेत व्यापारियों से जबरन बसूली करने में जुटे हैं और जिले की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पावेरमेक के कारिंदे नियम से काम करने वाले रेत व्यापारियों को गुण्डों के साथ मिलकर दबंगई दिखाने का काम कर रही है।

सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर धरना- उपवास पर समर्थकों के साथ बैठ गए। धरने पर कांग्रेस, प्रदेश सचिव खिजर मोहम्मद क़ुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, डॉ राधेश्याम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमेन वीरेंद्र जैन, सेवादल के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी,सेवादल के जिला संगठक ब्रजकिशोर मुद्गल, नरेंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा, रामहर्ष सिंह, रहीस खान, रामप्रकाश यादव हरनारायण शर्मा, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया, ब्रजेन्द्र सिंह, शकर सिंह, प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, आशीर्वाद शर्मा, आशु पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews