कांग्रेस MLA कोरोना पॉजिटिव, कार्यकर्ताओं में हड़कंप, जांच के लिए सैम्पल दोबारा भेजा

कांग्रेस MLA कोरोना पॉजिटिव, कार्यकर्ताओं में हड़कंप, जांच के लिए सैम्पल दोबारा भेजा

उज्जैन।

मध्यप्रदेश के रेड जोन वाले उज्जैन जिले में कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है।अबतक यहां 176 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है और 35 की मौत हो चुकी है। इसी बीच खबर मिल रही है कि बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट को डाउटफुल बताते हुए जांच के लिए फिर से सैंपल लिया है। वही बड़नगर विधायक को शुगर व ब्लडप्रेशर की भी समस्या है।

खबर है कि मोरवाल और उनके पुत्र को कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण सोमवार को अरबिंदो हॉस्पिटल, इंदौर भेज दिया है। जांच के बाद दोनों की रिपोर्ट प्रीजम्प्टिव पॉजिटिव आई है। इंदौर रवाना करने से पहले दूसरा सैंपल भी लिया गया है। पत्नी व पुत्री के भी सैंपल लेकर दोनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।बड़नगर एसडीएम एकता जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है।इधर विधायक मोरवाल के संपर्क में कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मच गया है।फिलहाल प्रशासन विधायक के संपर्क में आए सभी लोगों की सूची तैयार कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews