तांगे पर बैठकर निकले, रैली में हाथ जोड़कर बंद की अपील करते दिखे कांग्रेसी

तांगे पर बैठकर निकले, रैली में हाथ जोड़कर बंद की अपील करते दिखे कांग्रेसी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित बंद का ग्वालियर में मिला जुला असर देखा गया। कहीं बाजार बंद रहे तो कहीं बाजार खुले रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) के आह्वान पर आयोजित बंद में प्रदेश के लोगों से सहयोग की अपील की गई है। आधे दिन के बंद के लिए ग्वालियर (Gwalior) में जगह जगह कांग्रेस (Congress) के नेता टोलियों में घूमकर रैली निकाल रहे हैं। रैलियों में नारे बाजी करते चल रहे कांग्रेसी लोगों से हाथ जोड़कर बंद में समर्थन की अपील कर रहे हैं। दुकानदारों से दुकाने बंद रखने की अपील कर रहे हैं तो वहीं विरोध प्रदर्शित करने के लिए तांगे पर बैठकर रैली निकाल रहे हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रश्मि पवार शर्मा (Rashmi Panwar Sharma)के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने तांगे में बैठकर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध किया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने रैली के दौरान कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जनता पर किये जा नही महंगाई के अत्याचार को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका पूरी ताकत के साथ विरोध करेगी। उधर कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की कड़ी व्यवस्था है। एसपी अमित सांघी खुद सड़क पर हैं उन्होंने कहा कि पुलिस ने जगह जगह फिक्स पैकैट लगाए हैं। पुलिस की टीमें रैलियों के साथ है। सब जगह शांति है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews