आरक्षक ने की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल, SP का फ़ौरन एक्शन

आरक्षक ने की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल, SP का फ़ौरन एक्शन

रीवा।

मध्यप्रदेश के लॉकडाउन के बीच रीवा के सिविल लाइन थाने का एक आरक्षक पर उसका ही एक वायरल सीसीटीवी फुटेज (cctv footage viral) भारी पड़ गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित कर दिया। ये वीडियो था आरक्षक के पुराने बस स्टैंड के समीप एक युवक के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल लॉकडाउन के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आ रहे हैं। इसी बीच कई बार अधिकारियों के भ्रष्टाचार की खबरे सामने आते रहे हैं। रीवा में ऐसा ही हुआ। जहाँ पुलिस के मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक ने पुराने बस स्टैंड के समीप एक युवक के साथ मारपीट की थी। ये चर्चा जब पुलिस अधीक्षक आबिद खान तक पहुंच गयी तो इसकी पड़ताल की और आरक्षक हीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

इधर जांच में बताया जा रहा है कि हीरेंद्र ड्यूटी के दौरान नशे में चूर था. वो पुराने बस स्टैंड के पास दुकान पर कोई सामान लेने गया था। उसी दौरान दुकानदार से उनकी झड़प हो गई उसी भीड़ में एक युवक भी खड़ा था। जिसपर हीरेन्द्र का गुस्सा फुट पड़ा और आरक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में कर दी। और बात पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गयी. उन्होंने फौरन आरक्षक को निलंबित कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews