सहकारी समिति कर्मचारियों ने गृहमंत्री को दिया ज्ञापन, की ये मांग

सहकारी समिति कर्मचारियों ने गृहमंत्री को दिया ज्ञापन, की ये मांग

दतिया। सत्येन्द्र सिंह रावत।

दतिया। रविवार को दतिया जिले के सहकारी समिति कर्मचारियों ने गृहमंत्री निवास पहुचकर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को एक ज्ञापन सौपा है।जिसमे कर्मचारियों ने जिले में किये जा रहे पीडीएस का वितरण बायोमेट्रिक मशीन से बंद कराये जाने की मांग की है। इसके लिए कर्मचारियों ने विश्व्यापी कोविद 19 कोरोना संक्रमण फेलने का हवाला दिया है।

ज्ञापन सहकारिता कर्मचारी महासंघ भोपाल के प्रदेश महासचिव रामकुमार दांगी बाबूजी के नेतृत्व में दिया गया। गृहमंत्री डॉ मिश्रा के समक्ष माग रखते हुए रामकुमार दांगी ने बताया कि जब कोरोना को ध्यान में रखते हुए बायोमेट्रिक मशीन पर रोक लगाई गई है, तो खादय विभाग द्वारा ऑनलाइन बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू किये हुये है। जिससे संक्रमण फेलने का खतरा है। इसलिए पीडीएस खाद्यान्न का वितरण विक्रेता के अंगूठा से कराया जाए। कोरोना -19 वायरस कि स्थिति को देखते हुए ऑफ लाइन पीडीएस खाद्यान्न का वितरण किया जाए।

ज्ञापन देने वालो में सहकारिता समिति कर्मचारी संगठन दतिया के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, सुरेश यादव, कन्हैया लाल पटेल, संजू शर्मा, रामजी दांगी, प्रमोद कमरिया, शिवराज गुर्जर, राघव गुर्जर, कन्हैया लाल सुरवारिया, कक्कू शर्मा, जितेन्द्र त्रिपाठी, अशोक अहिरवार आदि लोग मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews