कोरोना अलर्ट: अब सीमा पर ही होगा बाहर से आने वालों का मेडिकल चेकअप

कोरोना अलर्ट: अब सीमा पर ही होगा बाहर से आने वालों का मेडिकल चेकअप

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में जबलपुर का जिला प्रशासन लगातार बीते कई दिनों से प्रयास कर रहा है।लॉक डाउन सोशल डिस्टेन्स का पालन भी कराया जा रहा है। बावजूद इसके एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद अब जबलपुर जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 9 हो गई है। हालांकि 4 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होने के बाद अपने घर चले गए है।

जबलपुर जिले में अभी तक 9 कोरोना पॉजिटव केस-227 लोगो के भेजे गए है सेम्पल

अपर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जबलपुर जिले में रोजाना प्रशासन-पुलिस-निगम और डॉक्टरों की बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमे तमाम मुद्दों पर बात भी हो रही है। वर्तमान में जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस पर काफी हद तक कंट्रोल भी किया है। इसके बाद भी प्रशासन इसे हल्के से नही ले रहा है। एतिहातन के तौर पर आगामी कुछ दिनों के लिए सब्जी मंडिया को बंद कर दिया गया है। साथ ही सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है और अब जो भी आदेशो की अवहेलना करता है वो सीधे जेल जाएगा।

जिले के बाहर से आने वालों की सीमा पर ही होगा मेडिकल चेकअप

जिला प्रशासन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए अब जिले की सीमा पर ही बाहर से आने वालों का मेडिकल चेकअप होगा साथ ही उनका पूरा पता नगर निगम नोट करके रखेगा। साथ ही ऐसे लोगो पर लगातार निगरानी भी रखी जायेगी और अगर इस बीच कोई व्यक्ति जो कि बाहर से आया हो उस पर कोरोना वायरस संबंधित संदिग्धता पाई जाती है। उसे तुरंत आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सेम्पल आईसीएमआर भेजा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews