Corona Update: एक और कांग्रेसी नेता कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप का माहौल

MP-election--Big-action-against-rebels

टीकमगढ़।

एक तरफ देश में कोरोना का तांडव कायम है वहीं दूसरी तरफ कोरोना वॉरियर्स के साथ-साथ अब राजनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब टीकमगढ़ से एक कांग्रेसी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके बाद उनके संपर्क में आए हुए लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि उनके संपर्क में आए हुए राजनेताओं को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। जहां अन्य की कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है।

दरअसल टीकमगढ़ जिले से एक कांग्रेसी नेता सहित दो आरक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से उनके इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है वहीं उनके घर वालों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव पाए जाने वाले कांग्रेसी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके संपर्क में आए हुए सभी राजनेताओं को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इधर कांग्रेसी नेता सहित उनके सारे परिवारों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि शाम को नेता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उनके सैंपल लिए गए। गुरुवार को सैंपल आने के बाद उनके पॉजिटिव होने की खबर सामने अाई। कांग्रेसी नेता के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप का माहौल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना किल के तहत अब मरीजों की चेकिंग की जा रही है। जहां मुरैना में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। वही भिंड में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को आरक्षक ड्राइवर और कपड़ा व्यापारी सहित आठ ने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इधर भोपाल में विचरण लोगों के मौत की खबर सामने अाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews