
3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome
खरगोन।त्रिलोक रामणेकर
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना संक्रमण से जहाँ एक तरफ प्रशासन परेशान है। वहीँ दूसरी तरफ लोगों में भी एक डर का माहोल बन गया है। सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम नियमों का पालन करने के बाद भी संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। इसी बीच अब शुक्रवार काे खरगोन में 7 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 276 पहुँच गयी है। वहीँ अबतक 14 मऱीज की मौत हो चुकी है।
दरअसल खरगोन में शुक्रवार को 7 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए। नए मरीज शहर से ही मिले हैं। जिसमें शहर के 4 , बड़वाह नगर के 2 और महेश्वर की एक नाबालिग लड़की शामिल है। सीएमएचओ डाॅ रजनी डाबर ने पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) किया गया है। वहीँ जिले में अबतक कुल 276 मरीज हो चुके हैं। जबकि 14 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 218 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। खरगोन में कोरोना के 44 एक्टिव केस हैं।
निदेशक और संपादक

