Corona crisis: सेवा कार्य में जुटे संजय पाठक, रोजाना कर रहे जरूरतमंदों की मदद

Corona crisis: सेवा कार्य में जुटे संजय पाठक, रोजाना कर रहे जरूरतमंदों की मदद

कटनी।वंदना तिवारी

कोरोना वायरस से लड़ने लाकडाऊन में 22मार्च से कटनी जिले में निर्धन बेसहारा असहाय लोगों के लिये विजयराघवगढ़ बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय पाठक मसीहा साबित हो रहे है।लाकडाऊन में विजयराघवगढ़ ,बरही एवम कटनी में लगभग 10,000 खाने के पैकेट एवम 5000 किराना जिसमे आटा ,दाल ,चावल ,नामक एवं अन्य जरूरी मसाले के बने पैकिट रोजाना बनवाकर जरूरतमंदों को वितरित किये जा रहे है।

सुबह शाम जरूरतमंदो को भोजन के पैकेट एवम 15 किलो किराना वितरण कार्य में विधायक संजय पाठक की मित्रमंडली करीब 400सदस्य भोजन बनाने पैकेट बनाने वितरण कार्य में पूरी निष्ठा से जुटे हुये है। मनीष पाठक एवम नाज़िम खान ने बताया विधायक संजय पाठक के मार्गदर्शन में टीम ने यह दृढ संकल्प लिया है कि लाकडाऊन जब तक चलेगा कटनी जिले में कोई भूखा नहीं रहेगा। संजय पाठक ने खुद भी एवं अपने साथियों के द्वारा शहर के घरों को सैनिटाइज किया। सैनिटाइजर मशीन के द्वारा एवं विजयरावगढ़ से बरही कटनी सभी जगह सैनिटाइज करवाने का कार्य भी कर रहे हैं ताकि कोरोना से जीता जा सकें और और लोग ही नहीं बल्कि पशुओं का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

इनके द्वारा पशुओं को रोटी एवं अन्य सब्जियाँ कच्ची भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि पशु भी भूखा ना रहे संजय पाठक का कहना है की मेरे द्वारा यह प्रण लिया गया है। चाहे वह इंसान हो या पशु हो कोई भी भूखा नहीं रहेगा और जब तक यह लॉक डाउन चलेगा तब तक मैं हर संभव कोशिश करके प्रत्येक गरीब तक भोजन किराना भिजवाने के लिए वचनबद्ध हूं। साथ ही मूक पशु जो बोलकर नहीं बता सकते उनको भी रोटियां पालक टमाटर एवं अन्य सब्जियों के माध्यम से उन पशुओं की भूख भी बुझाई जाएगी। विधायक संजय पाठक के साथियों के द्वारा जगह-जगह जाकर आवारा पशुओं को रोटियां सब्जियां खिलाई जा रही हैं और संजय पाठक भी खुद मानव सेवा में पूरी तरीह से जुटे हुए हैं और उन्होंने खुद को मानव सेवा के लिए समर्पित किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews