कोरोना इफेक्ट: भीड़ जमा न हो इसलिए सुंदर टूरिस्ट स्पॉट को किया बदरंग

कोरोना इफेक्ट: भीड़ जमा न हो इसलिए सुंदर टूरिस्ट स्पॉट को किया बदरंग

विदेश डेस्क।

अक्सर सरकार और प्रशासन पर्यटन स्थलों को खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए तमाम कोशिशें करती है, लेकिन ब्रिटेन में सरकार ने खुद एक सुंदर झील को बदरंग कर दिया है।लंदन से करीब 170 किलोमीटर दूर बक्सटन नाम की एक जगह पर बेहद खूबसूरत झील है। झील को ब्लू लैगून के नाम से जाना जाता है। इस खूबसूरत झील को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां आते थे, यहां कोराना के चलते बनाए नियमों को भी लोग हवा में उड़ाते नजर आ रहे थे।

ऐसे में स्थानीय पुलिस ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी कल्पना भी शायद ही कोई कर सके। पुलिस ने इस झील के पानी में डाई मिलाकर इसे बदरंग कर दिया। डाई मिलाने से झील की नैसर्गिक खूबसूरती खत्म हो गई और पर्यटकों का यहां आना भी बंद हो गया।

हालांकि पुलिस के इस कदम पर लोगों की प्रतिक्रिया बंटी हुई है।कई लोग पुलिस के इस कदम पर ऐतराज जता रहे हैं, उनका कहना है कि इससे जलीय जंतुओं को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं कई लोग भीड़ को नियंत्रित करने की दिशा में इसे पुलिस का मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि डाई का असर कुछ समय तक ही रहेगा और उसके बाद झील फिर अपनी कुदरती खूबसूरती हासिल कर सकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews