Corona effect: श्योपुर में सराहनीय पहल, डेढ़ लाख मॉस्क के साथ बनाए गए 1500 पीपीई किट

Corona effect: श्योपुर में सराहनीय पहल, डेढ़ लाख मॉस्क के साथ बनाए गए 1500 पीपीई किट

श्योपुर।विनय कुमार

कोरोना वायरस(corona virus) के बचाव के लिए मप्र आजीविका ग्रामीण मिशन द्वारा लगातार मास्क(mask) व पीपीई किट(ppe kit) तैयार करने का काम किया जा रहा है। श्योपुर में आजीविका मिशन से जुड़े महिला समूहों ने अब तक डेढ़ लाख मास्क व 1500 पीपीई किट तैयार कर दी हैं।

53 स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मास्क व पीपीई किट बनाने का काम किया जा रहा है। यह मास्क 225 ग्राम पंचायतों(Gram panchayats), मेडिकल स्टोर(medical stores), प्रशासन(administration) एवं पुलिस(police) के अधिकारी-कर्मचारियों दिए जा रहे हैं। तैयार की गई 1500 पीपीई किट चिकित्सा कर्मचारियों के लिए जिला चिकित्सालय को उपलब्ध करा दी गई है। समूह की महिलाओं द्वारा 50 लीटर सैनिटाईजर(sanitizer), 1200 हैण्डवॉश(handwash), 1594 टॉयलेट क्लीनर(toilet cleaner), 1700 फिनायल, 1900 साबून तैयार किए गए हैं। जिनका वितरण कराया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews